सिरफिरे ने कॉलेज में सबके सामने ली छात्रा की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों के अनुसार 20 साल की इंजीनियरिंग छात्रा को सिरफिरे ने नशे की हालत में मौत के घाट उतार दिया है। चेन्नई से 400 किलोमीटर दूर करूर इंजीनियरिंग कॉलेज में मारी गई लड़की सोनाली तृतीय वर्ष की छात्र थी, जबकि आरोपी उदय वहां से पढ़ाई पूरी कर चुका था।
क्लास में मौजूद सब छात्र देखते रहे
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच संबंध थे, लेकिन सोनाली ने उदय से बात करना बंद कर दिया और इसी बात से बौखलाए आरोपी ने यह कदम उठा लिया। कल यानी मंगलवार उदय कॉलेज कैंटिन में सोनाली से मिला था और वहीं उससे बात करने की कोशिश की।
कैंटिन में बात न करने पर वह सोनाली के पीछे क्लास में पहुंच गया और अचानक उस पर लकड़ी के लठ्ठे से हमला कर दिया। हमले के बाद सोनाली जमीन पर गिर गई और वहां मौजूद छात्र यह सब देखते रहे। हालांकि, उदय ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया है।
दो महीने पहले भी हुई थी ऐसी वारदात
सनकी आशिकों को मना करने की कीमत दो महीने पहले ही एक लड़की को चुकाी पड़ी थी। इफोसिस की स्वाति नाम की लड़की की मौत भी चेन्नई के व्यस्त रेलवे स्टेशन पर कुछ इस तरह ही हुई थी। स्वाति ने भी सनकी आरोपी को मना कर दिया था।