फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lover killed her girlfreind in chennai college

सिरफिरे ने कॉलेज में सबके सामने ली छात्रा की जान

Wed, 31 Aug 2016 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
 lover killed her girlfreind in chennai college
चेन्नई - फोटो : Ndtv
तमिलनाडु में लड़कियों के साथ हो रहे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। लड़कियों के मना करने के बाद लड़कों द्वारा उनपर हमलों के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। चेन्नई में सिरफिरे को मना करने की कीमत लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार 20 साल की इंजीनियरिंग छात्रा को सिरफिरे ने नशे की हालत में मौत के घाट उतार दिया है। चेन्नई से 400 किलोमीटर दूर करूर इंजीनियरिंग कॉलेज में मारी गई लड़की सोनाली तृतीय वर्ष की छात्र थी, जबकि आरोपी उदय वहां से पढ़ाई पूरी कर चुका था।
विज्ञापन

क्लास में मौजूद सब छात्र देखते रहे

 lover killed her girlfreind in chennai college

पुलिस के अनुसार दोनों के बीच संबंध थे, लेकिन सोनाली ने उदय से बात करना बंद कर दिया और इसी बात से बौखलाए आरोपी ने यह कदम उठा लिया। कल यानी मंगलवार उदय कॉलेज कैंटिन में सोनाली से मिला था और वहीं उससे बात करने की कोशिश की।

कैंटिन में बात न करने पर वह सोनाली के पीछे क्लास में पहुंच गया और अचानक उस पर लकड़ी के लठ्ठे से हमला कर दिया। हमले के बाद सोनाली जमीन पर गिर गई और वहां मौजूद छात्र यह सब देखते रहे। हालांकि, उदय ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया है।

दो महीने पहले भी हुई थी ऐसी वारदात

सनकी आशिकों को मना करने की कीमत दो महीने पहले ही एक लड़की को चुकाी पड़ी थी। इफोसिस की स्वाति नाम की लड़की की मौत भी चेन्नई के व्यस्त रेलवे स्टेशन पर कुछ इस तरह ही हुई थी। स्वाति ने भी सनकी आरोपी को मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed