{"_id":"598203484f1c1bba698b46da","slug":"innocent-molested-by-grandfather-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ नाना ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के साथ नाना ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
minor rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके में नाना ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हुआ। मोती नगर थाना पुलिस ने पोक्सो व दुष्कर्म आदि धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित आठ वर्षीय बच्ची मोती नगर इलाके के कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती है। बच्ची की मां एक क्लीनिक में सहायिका का कार्य करती है। रविवार को बच्ची अपने मां के साथ क्लीनिक चली आई थी। मां काम में व्यस्त हो गई। इस दौरान बच्ची का नाना क्लीनिक में आ गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। डर के चलते बच्ची किसी को बता नहीं पाई। क्लीनिक पर जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो वारदात से पर्दा उठा। मोती नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन