फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Innocent boy hostages in toilet

मासूम को शौचालय में बंधक बनाया

Tue, 27 Mar 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Tue, 27 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Innocent boy hostages in toilet
बिपिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घर से मेला देखने को निकले छह साल के बच्चे को गांव के एक व्यक्ति ने अपने साथियों संग उठाकर घर के शौचालय में बंद कर दिया। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। हालांकि आरोपी की बेटी के चीख पुकार सुनने पर शौचालय का दरवाजा खोला। जिसके बाद बच्चा अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी महेश पाल का बेटा बिपिन (6) गांव के बच्चों के साथ सोमवार शाम काली मंदिर में आयोजित मेला देखने गया था। मेले से देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजन परेशान हो गए। वह लोग इधर उधर तलाश करने लगे। रात करीब साढ़े दस बजे बच्चा घर पहुंचा। उसने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन


महेश पाल ने थाने में तहरीर दी कि उसके बच्चे को कंजरनडेरा के तीन लोगों ने पकड़ लिया था। उसके बाद एक ने अपने घर के बाहर बने शौचालय में बंद कर दिया। उसकी बेटी रात को शौचालय गई तो चीख सुनकर दरवाजा खोला। थाना प्रभारी एयू सिद्दीकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed