{"_id":"59db92c14f1c1bf3538b6950","slug":"injured-was-lied-on-the-road-and-people-was-making-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार करने के दौरान कार ने एक शख्स को कुचला, बीच सड़क पर तड़पता रहा, वीडियो बनाते रहे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार करने के दौरान कार ने एक शख्स को कुचला, बीच सड़क पर तड़पता रहा, वीडियो बनाते रहे लोग
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Oct 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियागंज में सड़क पार करने के दौरान कार ने एक शख्स को कुचल दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। आसपास के लोग घायल शख्स को अस्पताल ले जाने की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वहां से गुजर रही पीसीआर वैन ने घायल जतर सिंह मंडल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। दरियागंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हादसा दरियागंज में दयानंद मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के सामने हुआ। रविवार रात 10 बजे फुटपाथ पर ही सोने वाला जतर सिंह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वैगनआर कार के चालक ने लापरवाही ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। इधर, जतर उछलकर दूर जा गिरा। खून से लथपथ वह तड़पता रहा।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद भीड़ जुट गई। बजाय अस्पताल ले जाने के तमाशबीन लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रही पीसीआर वैन ने घायल को देखा, तो फौरन उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में पूछताछ के दौरान घायल ने अपना व पिता का नाम बताया। इधर, इलाज के दौरान जतर की 12.30 बजे मौत हो गई। दरियागंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन