{"_id":"599dc8094f1c1b1b428b481a","slug":"illegal-relation-with-brother-in-law-dead-body-found-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननदोई के साथ से अवैध संबंध, खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननदोई के साथ से अवैध संबंध, खून से लथपथ मिली लाश
ब्यूरो/ अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के छितरापार गांव में मंगलवार की रात फावडे़ से काटकर महिला की हत्या से कर दी गई। बुधवार सुबह घर में बिस्तर पर खून से लथपथ उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि हत्यारोपी उसका रिश्ते में ननदोई लगता था और पत्नी की तरह उसे घर में रखे हुए था। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसे ढूंढ़ रही है।
विज्ञापन
मारी गई महिला सरोज गुप्ता (42) का मायका गोरखपुर के मानबेला में है। उसकी शादी नौतनवां थाना क्षेत्र के भेड़ही गांव में अमरजीत के साथ हुई थी। उसका एक बेटा है। वर्ष 2002 में अमरजीत की मार्ग दुर्घटना मौत हो गई थी। दो-तीन साल भेड़ही गांव में रहने के बाद बेटे को पढ़ाने के मकसद से वह गोरखपुर आ गई और किराए के मकान में रहने लगी थी। इस दौरान रिश्ते में ननदोई छितरापार निवासी दीनानाथ का उसके पास आना-जाना होने लगा। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकी बढ़ गई और वे पति-पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ दिन बाद सरोज को लेकर दीनानाथ अपने घर छितरापार चला आया।
विज्ञापन
गांव वालों का कहना है कि मंगलवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। तैश में आकर दीनानाथ ने सरोज को फावड़े से काट डाला और फरार हो गया। रात में ही दीनानाथ ने फोन कर गांव के सत्यनारायण नामक व्यक्ति को घटना के बारे में बता दिया था। सत्यनारायण ने ग्राम प्रधान को और ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़वाकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ फरेंदा श्रीराम पाल व नौतनवां थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने घटना स्थल का जायजा लिया। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने दीनानाथ की पत्नी लक्ष्मीना को अड्डा बाजार से हिरासत में ले लिया है।