फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Health worker dies due to bike collision in Rohtak of Haryana

रोहतक: बाइक सवार ने पैदल जा रहे स्वास्थ्यकर्मी को मारी टक्कर, मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 26 Dec 2021 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 09:04 PM IST
सार

रामनगर कॉलोनी निवासी रामबीर दो बच्चों का पिता था। तड़के पांच बजे गरनावठी मोड़ पर हादसा  हुआ। कलानौर थाने में बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Health worker dies due to bike collision in Rohtak of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के बेरी रोड पर गरनावठी मोड़ के पास घूमने आए रामनगर कॉलोनी निवासी रामबीर (32) को बाइक सवार ने सीधी टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामबीर को पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रामनगर कॉलोनी निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि उसके पिता हैं, जबकि मां का देहांत हो चुका है। वे 10 भाई-बहन हैं, जिनमें कृष्ण, पवन, जगबीर, धर्मवीर, जयवीर, सुखबीर, रणबीर, रामवीर, रानी व रामआरती हैं। सभी शादीशुदा हैं। उसका भाई रामबीर बनियानी में डीसी रेट पर नौकरी करता था। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


बेटी भूमि की उम्र दो साल, जबकि चार माह का बेटा सूरज है। रामबीर सुबह करीब साढ़े 4 बजे घूमने के लिए बेरी रोड पर गया था। सुबह छह बजे पता चला कि रामबीर सड़क हादसे में घायल हो गया है। उसे पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। वह पीजीआई पहुंचा, जहां रामबीर के सिर में चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबीर ने उसे बताया कि वह कच्चा बेरी रोड पर घूमने के लिए गया हुआ था। मैं पैदल घूमते-घूमते बेरी की तरफ गरनावठी मोड़ के नजदीक हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल चालक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क के बीच में जा गिरा, जहां उसके सिर में चोट आई। रामबीर ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था, जो अपने भाई को बताया। बाद में रामबीर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed