फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Girl was strangled after rape, murdered

दुष्कर्म के बाद बालिका की गला घोटकर की गई थी हत्या

Sat, 19 Jan 2019 11:51 PM IST
gaurav gaurav farrukhabad
farrukhabad Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 19 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Girl was strangled after rape, murdered
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amarujala
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बालिका की हत्या शव गड्ढे में दबा दिए जाने के मामले मेें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों का एक साथी फरार है। मामला खुला न जाए। इसके लिए उन्होंने बालिका की हत्या शव गड्ढे में दबा दिया था।
विज्ञापन


 
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को जब बालिका खेत में अपने पिता के पास जा रही थी। इसी दौरान गांव लीलापुर निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ रहीश अपने खेत में गेहूं की फसल में साथी कानपुर के ग्वालटोली अहिरन पुरवा निवासी राधे उर्फ राधेश्याम यादव के साथ सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन

बालिका जब उधर से गुजरी तो आरोपियों ने उसे दबोच लिया। दो आरोपियों ने पड़ोस के सरसों के खेत में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा मेड़ पर खड़े होकर निगरानी करता रहा। बालिका के विरोध करने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए शव खेत में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर गांव से राधे को शुक्रवार शाम को ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहनी उगल दी। इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र को भी पकड़ लिया है। पर तीसरे आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ सकी।  
 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

उन्होंने घटना के दूसरे दिन पर्दाफाश करने पर पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की। स्वॉट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, अमृतपुर थानाध्यक्ष रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।  

इनसेट      
कैसे लगा आरोपी का सुराग       
घटना के दौरान कुछ ग्रामीण आसपास अपने खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने सरसों के खेत से राधे यादव को निकलते देखा। खोजबीन के दौरान शाम को जब बालिका का शव उसी खेत में दबा पाया गया तो ग्रामीणों का राधे पर शक गहरा गया। इसी सुराग पर पुलिस ने काम किया तो घटना का पर्दाफाश हो गया।
 
इनसेट     
जितेंद्र की राधे से कैसे हुई दोस्ती       
राधेश्याम उर्फ राधे यादव पर हत्या, दुष्कर्म सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे चल रहे हैं। वर्ष 2013 में वह दुष्कर्म के मामले में जनपद उन्नाव की जेल में बंद था। वहीं धारा 304 के मुकदमे में जितेंद्र उर्फ रहीस व उनका भतीजा रिंकू फतेहगढ़ जेल में बंद था। जेल में बवाल होने पर रिंकू को उन्नाव की जेल में भेज दिया गया था। जितेंद्र जमानत पर छूट गया था। इससे रिंकू की राधे से दोस्ती हो गई। जितेंद्र जब रिंकू से मुलाकात करने जाता था तो राधे से उसकी नजदीकी बढ़ गई। जेल से छूटने के बाद राधे पिछले डेढ़ माह से जितेंद्र के घर पर ही रह रहा था।  


इनसेट     
पैनल से हुआ शव का पोस्टमार्टम       
बालिका के शव का डा. प्रदीप कुमार, डा. सुमित कुमार के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में गला दबाकर मौत व दुष्कर्म होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed