{"_id":"597a36d94f1c1b7e758b4925","slug":"gauri-yadav-caught-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरी यादव गैंग के बदमाश को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरी यादव गैंग के बदमाश को पकड़ा
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया डाकू गौरी गैंग का सदस्य फूलचंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकू गौरी यादव गैंग के सदस्य रहे फूलचंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ चार साल पहले दिल्ली के दरोगा की गोली मारकर हत्या करने का भी मामला दर्ज है। फिलहाल वह जमानत पर था। भेष बदलकर मध्य प्रदेश क्षेत्र के सती अनुसूइया आश्रम के पास रहता था।
विज्ञापन
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव में 16 मई 2013 को दिल्ली पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी। तब एक लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग ने पुलिस पर हमला कर गोली चलाई थी। इस हमले में दरोगा जय भगवान शर्मा की मौत हो गई थी। इस मामले में बिलहरी निवासी फूलचंद्र पुत्र मोहन लाल भी नामजद था। उसे पुलिस ने 2014 में पकड़कर जेल भेजा था। एक साल पहले वह जमानत पर छूटकर आया था और भेष बदलकर सती अनुसूइया आश्रम के पास रहने लगा था।
विज्ञापन
कई बार अदालत से हाजिर होने का वारंट जारी हुआ, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। मुखबिर की सूचना पर बहिलपुरवा थाने के उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार की सुबह गांव के पास से पकड़ लिया। उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी बुधवार को बेलहरी गांव में परिजनों से मिलने आया था। गुरुवार को लौटते समय पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन