फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Fraud with a man in the name of send to america

अमेरिका भेजने का झांसा दिया, 26 लाख लिए और मैक्सिको के जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया

Thu, 19 Nov 2020 07:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Fraud with a man in the name of send to america
Plane Runway - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब के पटियाला के समाना में एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 26 लाख की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने युवक को अमेरिका के बजाय उसे मैक्सिको के जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन


युवक मैक्सिको के जंगल में भटकता रहा, वहीं आरोपी का पिता समाना में युवक के पिता को बेटे को जान से मारने की धमकियां देकर लाखों रुपये लेता रहा। बड़ी मुश्किल से युवक घर लौटा। सिटी समाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन



समाना के मनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी रजिंदर सिंह निवासी मजीठिया एनक्लेव के बेटे अमरिंदर सिंह ने उसे यूएसए भेजने के लिए 30 लाख रुपये में बात की थी। 23 अप्रैल 2019 को अमरिंदर सिंह ने उससे पांच लाख रुपये और पासपोर्ट ले लिया। 9 मई 2019 को आरोपी तीन लाख रुपये और लेकर उसे अपने साथ ले जाकर विभिन्न देशों में घुमाता रहा। जंगलों में पैदल यात्रा कराता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनदीप सिंह को जान से मारने की धमकियां देकर समाना में उसके परिवार वालों से आरोपी का पिता रजिंदर सिंह पैसे लेता रहा। बाद में अमरिंदर सिंह उसे मैक्सिको के जंगलों में छोड़कर चला गया। 


पुलिस ने उसे पकड़कर डिपोर्ट करके वापस भारत भेज दिया। इस तरह से आरोपी रजिंदर सिंह ने 26 लाख से ज्यादा की ठगी की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed