{"_id":"593845e64f1c1b7c329c77d3","slug":"five-gangsters-arrested-in-bavaria-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावरिया गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बावरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में 50 से अधिक लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके बावरिया गिरोह के पांच बदमाशों को सिहानी गेट पुलिस ने मंगलवार रात राजनगर एक्सटेंशन से धर दबोचा। उनके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की ज्वैलरी और कार बरामद की गई है। हालांकि गिरोह के आठ सदस्य फरार हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में चेकिंग के दौरान कार सवार पांचों बदमाशों को पकड़ा गया है। उनकी निशानेदेही पर डेढ़ लाख की ज्वैलरी बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि पांचों बदमाश बावरिया गिरोह के सदस्य हैं, जो पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, गाजियाबाद के अलावा उत्तराखंड के रुढ़की और हरिद्वार समेत कई जिलों में 50 से अधिक वारदातें कर चुके हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये छत के रास्ते घर में घुसते और चोरी करते।
विज्ञापन
जाग होने पर हथियार से लोगों की हत्या कर देते थे। पकड़े गए आरोपी सोनू निवासी अमरोहा, विनोद निवासी सिल्वर सिटी लोनी, दीपक निवासी रेवाड़ी, अरुण निवासी भरतपुर राजस्थान और श्रीराम निवासी मेरठ हैं। वर्तमान में सभी लोनी में रह रहे थे और कार से वारदात को अंजाम देने जाते थे।
गांव के बाहर छोड़ देते थे गाड़ी
पुलिस के अनुसार बदमाश देहात क्षेत्र में ज्यादातर वारदात करते थे। गिरफ्तार बदमाश विनोद गिरोह में कार ड्राइवर है। वह कार लेकर गांव के बाहर खड़ा रहता। शेष बदमाश गांव में वारदात को अंजाम देने जाते थे और वारदात के बाद वापस कार में बैठकर भाग जाते थे।
इन बदमाशों के फरार आठ साथियों के पास दो और गाड़ियां हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़ा गया बदमाश सोनू अमरोहा में सुनार की दुकान भी चलाता है। वह लूटपाट के बाद अन्य साथियों का माल खरीदकर उसे ठिकाने लगाता था।
अशोक नगर में हुई चोरी और अन्य जिलों की वारदातों का खुलासा
पकड़े गए बदमाशों से बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, भरतपुर और कई जिलों की पुलिस ने आकर पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि पिछले दिनों अशोक नगर में कारोबारी के घर हुई चोरी भी इसी गिरोह ने की थी। कारोबारी घर पर नहीं थे।
इसके अलावा अन्य जिलों की करीब आधा दर्जन वारदातों का पता चल चुका है जिन्हें इस गिरोह ने अंजाम दिया था।