{"_id":"58b8749e4f1c1b7f59830def","slug":"fake-fajan-caught-with-five-companions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साथियों संग पकड़ा गया शातिर फैजान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साथियों संग पकड़ा गया शातिर फैजान
फतेहपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात फैजान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हत्या, लूट, बलात्कार जैसे संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी फैजान उर्फ अंशू को गैंग के अन्य सदस्यों के साथ कानपुर चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पेशी के दौरान 22 दिसंबर की दोपहर लखनऊ बाईपास चौराहे से फैजान रायबरेली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसके साथ जिले के चार और शातिर भी पकड़े गए हैं।
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी फैजान उर्फ अंशू के खिलाफ डेढ़ दर्जन हत्या, लूट, बलात्कार के संगीन मामले दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ कोर्ट उसे आजीवन कारावास की सजा सुना चुका है। फैजान पहली बार 12 अगस्त 2014 को जिला कोर्ट से भागा था। उसे जिले की पुलिस कानपुर रामादेवी से दोबारा तीन माह बाद पकड़ कर लाई थी।
इसके बाद दोबारा 16 मार्च 2016 को जेल स्थानांतरण पर उसे रायबेरली जेल भेजा गया था। वहां सिपाहियों की लापरवाही से पेशी से लौटते वक्त दोबारा लखनऊ बाईपास चौराहे के पास 21 दिसंबर को भाग निकला था। कानपुर चकेरी पुलिस ने फैजान को उसके साथियों, रिंकू उर्फ राजेश्वर निवासी गुधरौली औंग, कृष्णा उर्फ छुटकऊ निवासी पिपरी कोतवाली बिंदकी, सुनील कुमार लोधी निवासी खजुआ बिंदकी, रोहित पाल निवासी पंचम रोड थाना बकेवर को भी गिरफ्तार किया है। अमर उजाला ने 22 दिसंबर के अंक में कानपुर में पिछली मर्तबा की तरह ही किसी अड्डे में ठिकाना होने की खबर प्रकाशित की थी। उसके पिछली बार कानपुर के रामादेवी इलाके में हिंदू बनकर रहने का भी खुलासा किया था लेकिन जिले की पुलिस उस तक पहुंचने में नाकाम रही।