{"_id":"5c2caaf5bdec2256e13019ff","slug":"encounter-in-meerut-and-shot-of-accused-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एनकाउंटर: जांबाज अफसरों ने शातिर बदमाश को मारी गोली, एक आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी एनकाउंटर: जांबाज अफसरों ने शातिर बदमाश को मारी गोली, एक आरोपी फरार
Wed, 02 Jan 2019 05:49 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मेरठ में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए जांबाज अफसरों ने भी एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि थाना इंचौली पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यही नहीं बल्कि पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बदमाश का नाम रितिक पुत्र लीले निवासी मोहल्ला नूर नगर थाना ब्रह्मपुरी बताया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/