करंट की चपेट में आए युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया जा रहा है कि चरका के रजायन चौधरी और कृष्ण मोहन यादव का गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल मे इलाज हो रहा है। परिजनों के मुताबिक दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अन्य घायलों को इलाज के बाद डाक्टर ने घर जाने की छुट्टी दे दी है।
नौतनवां थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर उर्फ चरका निवासी छह लोग शाम के समय टहलने के लिए निकले थे। वापस लौटते समय गांव की पुलिया पर बैठेे थे इसी दौरान ऊपर से गुजरने वाले हाई वोल्टेज का तार कटकर गिर गया।
इससे गांव के रामसेवक चौधरी, रजायन चौधरी, परशुराम चौधरी, कृष्ण मोहन यादव, हीरा चौधरी तथा खुशबू गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में सभी को एंबुलेंस से लक्ष्मीपुर सीएचसी ले जा गया। इसमें रामसेवक चौधरी और रजायन चौधरी को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान रामसेवक की मौत हो गई।