फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Eight died in Noida bus accident, 6 of Jalaun

नोएडा बस हादसे में आठ की मौत, छह जालौन के

Sat, 30 Mar 2019 12:15 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 30 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eight died in Noida bus accident, 6 of Jalaun
accident, bus accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

जनपद के कुठौंद से गुरुवार की शाम छह बजे दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को बैठाकर निकली ट्रैवल्स की बस शुक्रवार की सुबह पांच बजे ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर रबूपुरा थाना क्षेत्र में ट्राले में पीछे से घुस गई। जिसमें बस चालक महेश सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी चंदीलपुरा बाड़ी धौलपुर राजस्थान, परिचालक बंटू पुत्र नैकसेराम निवासी गढ़ी कुरीलपुर, राजा गढ़ा धौलपुर राजस्थान के अलावा बस में सवार जालौन जिले के अरुण कुमार (28) पुत्र गया प्रसाद निवासी कुठौंद, विनीता देवी (24) पत्नी करन सिंह निवासी वावली कुठौंद, सुमन देवी (42) पत्नी संतोष निवासी हथेरी थाना जालौन, विश्वनाथ तिवारी (78) पुत्र रामगोपाल निवासी ऐकों कुठौंद, आनंद (35) पुत्र राजेंद्र निवासी पंडितपुर कुठौंद व मोहम्मद असद (12) पुत्र जहांगीर बजरिया उरई, जालौन की मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि सीमा देवी पत्नी अरुण कुमार कुठौंद, शिवांग पुत्र करन बावली कुठौंद, करन पुत्र बृजमोहन निवासी बावली, आराधना पुत्री पंकज ऐकों कुठौंद, मंगल सिह कुशवाहा पुत्र प्रमोद शेखपुर अहीर कुठौंद, सुमन पत्नी मंगल सिंह शेखपुर अहीर, जीतेंद्र पुत्र मुंशीलाल नाहली कुठौंद, सुशीला देवी पत्नी सुधीर श्रीवास्तव व सुधीर श्रीवास्तव पुत्र शिवनारायण मदारीपुर, राज पुत्र सुधीर श्रीवास्तव मदारीपुर कुठौंद, अखिलेश पुत्र लाल सिंह निवासी जखा थाना सिरसाकलार, दीनू पुत्र जागेश्वर निवासी ऊद थाना सिरसाकलार घायल हो गए।
विज्ञापन


सड़क हादसे की सूचना जैसे ही जिले में आई तो बस से गए लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया ओर लोग अपने लोगों का हालचाल व पता लगाने में जुट गए। कई लोगों के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना भी हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक विश्वनाथ तिवारी दिल्ली में अपने बेटे से मिलने जा रहे थे। वहीं मरने वालों में और घायलों में अधिकांश लोग होली का त्योहार मनाकर अपने कामकाज पर लौट रहे थे। गांव वाले शुक्रवार की देर शाम तक गांव से गए लोगों के लौटने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed