फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Death of old in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत

Wed, 03 Jan 2018 12:00 AM IST
unnao
unnao Updated Wed, 03 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
औरास। भांजे के साथ उसकी बेटी के घर गई वृद्धा की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए वृद्धा को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने इलाज से इनकार कर दिया। परिजन यहां से पीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


औरास थानाक्षेत्र के भुटकुंडी गांव निवासी शांती द्विवेदी (70) पत्नी स्वर्गीय कृष्ण कुमार द्विवेदी सोमवार शाम गांव में रहने वाले भांजे केशरी के साथ उसकी बेटी सोनी के घर हसनगंज थानाक्षेत्र के पिलखना गांव गई थीं। परिजनों का कहना है कि सोमवार शाम खाना खाने के बाद शांती सो गई थीं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। केशरी इन्हें निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचा। डाक्टर ने उसे हाथ नहीं लगाया। इस पर केशरी शांती को लेकर गांव आ गया। इसके बाद रिश्तेदारों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों के आते ही वह शांती को लेकर औरास पीएचसी पहुंचा। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं  संदिग्ध हालात में शांती की मौत पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  थानाध्यक्ष कमलेश्वर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट

हार्ट अटैक से पति की हुई थी मौत
औरास के भुटकुंडी निवासी शांती द्विवेदी के पति कृष्ण कुमार द्विवेदी आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। एक साल पहले उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई थी। मंगलवार को शांती की मौत की सूचना पर तमाम भाजपा व संघ के कार्यकर्ता घर पहुंचे। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी। 

इंसेट
गोद ली बेटी के साथ रहती थीं शांती
शांती द्विवेदी ने अपनी कोई संतान न होने पर दस साल पूर्व एक बच्ची को गोद लिया था। एक साल पूर्व पति की मौत होने के बाद से वह गोद ली बच्ची के साथ अकेले रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed