{"_id":"58932e534f1c1b313de83855","slug":"cyber-thagi-fraud-paytm-mpaisa-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फ्रॉड : पेटीएम और एमपैसा के जरिए निकाले 35 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन फ्रॉड : पेटीएम और एमपैसा के जरिए निकाले 35 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरपुरकलां इलाके में एक किशोर से उसकी मां के एटीएम कार्ड का नंबर लेकर हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुरेश कुमारी (36) पति राजेश कुमार और 16 वर्षीय बेटे मनीष के साथ समसपुर खालसा गांव में रहती है। एक फरवरी को महिला ने थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत में उसने बताया कि ठग ने उसके अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाल लिए गये हैं।
विज्ञापन
सुरेश कुमारी के मुताबिक 30 जनवरी की शाम उसका बेटा मनीष घर में अकेले था। उसके मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने फोन किया। उसने खुद को बैंककर्मी बताया और मनीष को कहा कि सुरेश कुमारी का एटीएम बंद होने वाला है। कार्ड को अपडेट करने के लिए उसका नंबर चाहिए। मनीष उसकी बातों में आ गया और एटीएम पर लिखा कार्ड नंबर और सीवीवी नंबर भी उसे बता दिया। आरोपी ने मनीष से फोन पर आया ओटीपी नंबर भी ले लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मनीष के फोन पर अकाउंट से 15 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मनीष ने तुरंत आरोपी के नंबर पर फोन किया। आरोपी ने फोन नहीं उठाया लेकिन तुरंत उसने फोन पर बताया कि सुरेश कुमारी का कार्ड अपडेट हो रहा है। उसने बताया कि एक और ओटीपी नंबर आएगा और फिर मनीष से उसने वह नंबर ले लिया। फिर अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।
घर आने पर मनीष ने अपनी मां को सारी बातें बतायी। अगले दिन सुरेश कुमारी कॉरपोरेशन बैंक गयी और अकाउंट से निकाले गये रुपये के बाबत बैंक अधिकारियों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि पेटीएम और एमपैसा के जरिए अकाउंट से रुपये निकले गये हैं। उसने तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर उसकी जांच की जा रही है।