{"_id":"5acfaa584f1c1b1a3d8b4d0d","slug":"crooks-looted-the-tractor-by-making-the-driver-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा निवासी चालक सोबरन पुत्र मनीराम दोहरे गांव के ही प्रधान नरेंद्र सिंह सिंह का ट्रैक्टर चलाता है। बुधवार को वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर औरैया से ईंट लेने गया था। वहां से ईंट लादकर गुरुवार की सुबह तड़के करीब 5 बजे वह अपने गांव जा रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही कस्बा कुठौंद की नहर कोठी के पास पहुंचा तभी पीछे से एक ईको कार ट्रैक्टर के आगे आकर रुकी। कार रुकते ही उसमें से मुंह बांधे दो तीन बदमाश उतरे और सोबरन को तमंचा लगा दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर एक बदमाश ट्रैक्टर चलाने लगा व अन्य बदमाशों ने सोबरन को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
एक बदमाश ट्रैक्टर लूटकर किसी और रास्ते से निकल गया। वहीं कार में सवार बदमाशों ने कार में ही चालक सोबरन के हाथ पांव रस्सी से बांध दिए। इसके बाद रामपुरा थाना क्षेत्र के करनखेरे के जंगल में ले जाकर उसे फेंक दिया और भाग निकले। सुबह उजाला होने पर वहां से निकल रहे राहगीरों ने सोबरन को हाथ पांव बंधे पड़े देखा तो रस्सी खोलकर उसे मुक्त कराया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने राहगीरों को सारी बात बताई। राहगीर उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचे, जहां इलाज कराने के बाद सोबरन ने कुठौंद थाने पहुंचकर ट्रैक्टर लूट की तहरीर दी। सोबरन ने बताया कि कार में 4 बदमाश सवार थे, जोकि तमंचे लिए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन