{"_id":"593999624f1c1ba3379c777c","slug":"computer-coaching-student-hangs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर की कोचिंग कर रही छात्रा ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर की कोचिंग कर रही छात्रा ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
राठ में मृतका के कमरे के बाहर महान मालिक से जानकारी लेते सीओ विवेकानंद तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के एक मकान में किराए से रहकर कंप्यूटर की कोचिंग कर रही एक छात्रा ने फांसी लगा ली। कमरे का अंदर से दरवाजा बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सामने दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
मुस्करा थाने के गहरौली गांव निवासी रीना राजपूत (20) पुत्री बलवंत कस्बे के पठानपुरा मोहल्ले में बृजेश कुमार द्विवेदी के मकान में किराए से रह रही थी। वह रामलीला मैदान के पास एक सेंटर से कंप्यूटर की कोचिंग कर रही थी। बृजेश ने बताया कि पिछले दो माह पहले छात्रा ने किराए से कमरा लिया था। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मकान मालकिन जब दूसरे खंड पर बने कमरे में छात्रा को देखने गई तो कमरे का अंदर से दरवाजा बंद था। कमरे के अंदर मोबाइल पर गाना बज रहा था।
आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपने परिजनों को बुलाकर रोशनदान से कमरे के अंदर देखा तो रीना रस्सी से लटकी थी। मकान मालकिन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ विवेकानंद तिवारी ने घटना का जायजा लेते हुए मकान मालकिन से जानकारी ली। कोतवाली के एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। चर्चा है कि दो दिन पहले गहरौली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। यह भी चर्चा है कि छात्रा का उस युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।