फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Choro handles nine lakh jewelery and cash

चोरो ने नौ लाख के जेवर और नगदी उड़ाई

Thu, 20 Sep 2018 11:49 PM IST
चोरो ने नौ लाख के जेवर और नगदी उड़ाई
चोरो ने नौ लाख के जेवर और नगदी उड़ाई Updated Thu, 20 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Choro handles nine lakh jewelery and cash
chori - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई (जालौन)। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक किराना व्यापारी के घर से चोरों ने नौ लाख रुपये के जेवर व नगदी पार कर दी। बगल के कमरे में सो रहे परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह अलमारी का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाना तक उचित नहीं समझा गया।
जानकारी के मुताबिक गांधी नगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद की किराना की दुकान है। बुधवार की रात चोर गोदाम के रास्ते से घर में घुसे। चोरों ने लक्ष्मी प्रसाद के बेटे राजीव के कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे करीब 9 लाख के जेवर और नगदी पार कर दी। गुरुवार की सुबह जब राजीव की आंख खुली तो अलमारी का बिखरा सामान देख होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

लक्ष्मी प्रसाद ने पुलिस को बताया कि चोर घर से 200 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी, 90 हजार रुपये नगद के साथ कुछ कीमती सामान भी ले गए हैं। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि घटना में किसी जानकार या फिर परिवार के करीबी भी हाथ हो सकता है, सिर्फ एक ही कमरे में ताले तोड़े गए है। फिलहाल जांच की जा रही है। आसपास कहीं पर लगे सीसीटीवी  कैमरों की भी तलाश की जा रही है। चोर अपने साथ गोदाम के टूटे ताले भी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed