फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   choLoot of millions including jeweleryri

आभूषण समेत लाखों की चोरी

Sat, 27 Jan 2018 11:23 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 27 Jan 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
choLoot of millions including jeweleryri
जाम लगाए ग्रामीण।
बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित टोला शिवन राय के चट्टी पर ज्वेलरी की दो दुकानों में चोरों ने शुक्रवार की रात ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने व चांदी के साथ नकदी पार कर दिया। इस घटना के विरोध में दूकानदार सड़क पर उतर गए तथा सुबह करीब आठ बजे बैरिया-मांझी एनएच 31 जाम कर दिया। एसडीएम और सीओ करीब 11 बजे पहुंचे तथा लोगों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय निवासी शशिकांत सोनी व विष्णु सोनी गांव के ही चट्टी पर वर्षों से आभूषण की दुकान खोले हुए हैं। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर दोनों लोग अपने घर चले गए। पीड़ित विष्णु की माने तो दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे सोना, चांदी के आभूषण समेत करीब 2 लाख रुपये नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि घटना की सूचना सुबह मिलने पर जब वह दुकान पर पहुंचे तो आलमारी खाली देख अवाक रह गए। इस घटना के विरोध में पीड़ितों के साथ स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एचएच 31 जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गगनराज सिंह ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक व क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे तथा समझाबुझा कर जाम समाप्त कराए। उन्होंने 15 दिनों के भीतर चोरी का खुुलासा करने का आश्वासन दिया। साढ़े ग्यारह बजे जाम समाप्त हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed