फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Cheating material found at examination center in Hathras

परीक्षा केंद्र की छत पर मिला नकल का जखीरा

Sun, 18 Feb 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद, हाथरस। Updated Sun, 18 Feb 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cheating material found at examination center in Hathras
एसडीएम को निरीक्षण के दौरान मिली नकल सामग्री। - फोटो : amar ujala
शासन द्वारा नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देशों के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर धड़ल्ले से नकल हो रहा है। कई केंद्रों पर तो सीसीटीवी कैमरों की जद से बाहर होकर नकल कराई जा रही है। कहीं-कहीं तो नकल माफिया उत्तरपुस्तिकाएं बदलने का खेल खेल रहे हैं। शनिवार को एसडीएम ने गांव तसींगा स्थित परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान नकल की पर्चियां और क्वेश्चन बैंक बरामद किए।
विज्ञापन



शनिवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रशभनपत्र की परीक्षा के दौरान तसींगा स्थित श्री कर्ण सिंह जनता इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण में एसडीएम जयप्रकाश को नकल का जखीरा मिला। एसडीएम द्वारा पहले कक्षों का निरीक्षण किया गया। उसके बाद जब वह कमरों की छत पर पहुंचे तो उन्हें भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की क्वेश्चन बैंक मिलीं। जब उन्हाेंने कॉलेज के टॉयलेट का निरीक्षण किया तो वहां पर भी एक क्वेश्चन बैंक तथा नकल की पर्चियां मिलीं।
विज्ञापन


उसके बाद एसडीएम ने कमरों और बाउंड्री के बीच की गैलरी का निरीक्षण किया तो वहां भी नकल की पर्चियां मिलीं। नकल की समस्त सामग्री को एसडीएम ने इकट्ठा करवाकर सील कराया। कॉलेज के प्रधानाचार्य से पूछा कि यह सब क्या है और आप क्या चेक करते हो? इसके बाद एसडीएम ने डीएम को फोन से पूरे मामले से अवगत कराया। वहीं डीआईओएस को फोन पर परीक्षा केंद्र के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। जयप्रकाश ने बताया कि उन्होंने डीएम को अवगत करा दिया गया है। डीआईओएस से नियामानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed