{"_id":"5a1af4f84f1c1b6f548bf930","slug":"cbi-worker-womans-jewellery-harbors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई कर्मी बताकर महिला के जेवर हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई कर्मी बताकर महिला के जेवर हड़पे
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
snatching
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पूर्व संासद सुखदा मिश्रा के आवास के सामने से जा रही एक महिला को सीबीआई कर्मी बताकर दो लोगों ने झांसा देकर उसके पास से जेवर हड़प लिए। बाद में दोनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया तो उधर से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फर्जी सीबीआई कर्मियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी मनोरमा चतुर्वेदी शनिवार को पूर्व सांसद सुखदा मिश्रा के आवास के पास से जा रही थीं। बाइक पर सवार दो लोग उसके पास पहुंचे और उन्होंने अपने को सीबीआई का कर्मचारी बताया। उन लोगों ने कहा कि चुनाव चल रहा है। तुम इतना जेवर पहने हो। दोनों ने मनोरमा को झांसे में ले लिया। दोनों ने महिला से जेवर उतरवाकर थाने में जमा कराने को कहा।
विज्ञापन
झांसे में आई मनोरमा ने अपने हाथों में पहने सोने की चूड़ियों के अलावा दो अंगूठी उन्हें उतार कर दे दी। मौका पाकर दोनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले। दोनों के जाने के बाद मनोरमा ने शोर मचाया तो उसने शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर लोग रुक गए और जानकारी की। जानकारी होने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मनोरमा की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन