फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Cash and cash stolen from the trader's house

व्यापारी के घर से नगदी व जेवर चोरी

Thu, 29 Jun 2017 12:26 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cash and cash stolen from the trader's house
पुलिस को घेरे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के प्रतापनगर झाल के पास पुत्तू का डेरा गांव में व्यापारी के घर से मंगलवार की रात ताले तोड़कर चोर नगदी व जेवर ले गए। परिजनों को चोरों के  आने और जाने की भनक  नहीं लगी। घटना देखकर सुबह हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। इनमें चोरी को लेकर आक्रोश था।
विज्ञापन


साड़ी कारोबारी विमल अग्रहरि रात को परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। परिवार के लोग बुधवार की सुबह उठे तो घर में समान बिखरा देख कर सन्न रह गए। कमरों के ताले व अलमारी का लॉकर टूटा था। विमल अग्रहरि ने बताया कि चोर बाउंड्रीवाल फांदकर पीछे की दीवार के सहारे छत पर पहुंचे हाेंगे। इसके बाद सीढ़ियों के रास्ते से कमरों तक पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर 48 हजार रुपये नगद, सोने का हार, दो अंगूठी, दो कान की बाली, मंगलसूत्र, चांदी की करधनी, पायल सहित डेढ़ लाख की कीमत के जेवर चुरा ले गए। नई साड़ियों का बंडल भी चोरी हुआ है। घटनास्थल से थाने की दूरी पांच सौ मीटर है। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed