{"_id":"5a7eedf34f1c1bef7b8b66d3","slug":"burgalary-in-different-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दोनवापुरवा में कई जगह चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात दोनवापुरवा में कई जगह चोरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Feb 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी महेवागंज क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे पुलिस गश्त की पोल भी खुल रही है। गुरुवार रात चोरों ने कई जगह हाथ साफ किए। वहीं दो जगहों पर ग्रामीणों के जागने से चोर वारदात कोे अंजाम नहीं दे सके। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की।
कोतवाली सदर के दोनवापुरवा गांव में पहले तो चोरों ने रामपाल के घर के बंगले में रखा परशुराम भार्गव का बक्सा चोरी कर लिया। उसके बाद राकेश के घर में घुसे चोर जैकेट में रखा मोबाइल ले गए। कुछ देर बाद गांव के ही राजेश के यहां धावा बोला। चार इंची पक्की दीवार में नकब लगाकर चोर घर के अंदर घुस गए और कमरे का ताला तोड़ दिया। इसी बीच पड़ोसी जाग गए, जिससे चोरों को उल्टे पांव भागना पड़ा। घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ितों ने घटनाओं की सूचना पुलिस को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से बराबर चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
हफ्ते भर में चार इंजन उठा ले गए चोर
कोतवाली सदर के मोहनपुरवा गांव में गुरुवार की रात चोर वीरेंद्र के घर के बाहर खड़ा पंपिंग सेट चोरी कर ले जा रहे थे। कुत्तों के भौंकने से घरवालों की आंख खुल गई। दरवाजे से इंजन गायब देख शोर मचाने लगे। शोरशराबा सुन गांव के लोग जाग गए और चोरों की तलाश करने लगे। इस बीच कुछ लोगों की नजर इंजन लेकर भाग रहे चोरों पर पड़ी। भीड़ को अपनी ओर आता देख चोर पंपिंग सेट तालाब के पास छोड़कर भाग निकले। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से बराबर चोर आ रहे हैं। चोर गांव के ही तसद्दुक हुसैन, मोहम्मद शफी उर्फ गोगे और उमर का इंजन भी चोरी कर चुके हैं। पीड़ितों ने पुलिस सूचना दी है।