फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bodies of man and woman found in a car in Hoshiarpur

Punjab: काले रंग की कार... अंदर पड़ी थी दो लाशें, एक ही गांव की महिला और पुरुष की मौत बनी पहेली

Mon, 11 Aug 2025 07:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 11 Aug 2025 07:07 PM IST
सार

एक ही गांव के महिला और पुरुष की लाशें एक कार में मिली हैं। दोनों के शव एक गाड़ी में मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना पंजाब के होशियारपुर की है। 

विज्ञापन
Bodies of man and woman found in a car in Hoshiarpur
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर के गढ़शंकर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार में दो लाशें मिली। गढ़शंकर के गांव सतनौर के बाहरी इलाके में एक खाली प्लाट में काले रंग की ऑल्टो कार में एक महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। उनकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और लोगों के लिए दोनों की मौत पहेली बनी हुई है। 

विज्ञापन


गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर गांव सतनौर के स्कूल के पास एक प्लॉट में ऑल्टो कार खड़ी थी। कार नंबर पीबी-11-बीआर - 6250 के बारे में सरपंच कुलदीप सिंह व ग्रामीणों को किसी ने सूचना दी। सूचना के बाद सरपंच मौके पर पहुंच। जब उन्होंने गाड़ी का दरवाजा खोला तो होश उड़ गए। कार में एक महिला और पुरुष मृत पड़े थे। इस पर सरपंच कुलदीप सिंह ने थाना गढ़शंकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान दलवीर सिंह (37) पुत्र अवतार सिंह और रजनी (40) पत्नी ज्ञान सिंह गांव पदराना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। शाम को शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए जिनका गांव पदारणा शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बताने को तैयार नहीं परिजन
जानकारी के मुताबिक दोनों कल शाम से अपने-अपने घर से लापता थे, हालांकि दोनों के परिजनों कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने कहा पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिए गए है। उनके परिजनों के बयानों पर बीएनएस 194 बी तहत करवाई की गई है। शवों को देखने से लगता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।


दोनों मृतक थे शादीशुदा
गांव पदराणा के निवासी रजनी और दलबीर सिंह दोनों शादीशुदा थे और दोनों के घर कुछ ही दूरी पर थे। दोनों के दो-दो बच्चे थे। दलबीर सिंह की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी और महिला रजनी शादी को काफी साल हो चुके थे। उसका एक बेटा 12वीं कर चुका है तो दूसरा अभी स्कूल में पढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed