{"_id":"5a3aa4344f1c1baa268b5005","slug":"bike-on-highway-bump-the-death-of-an-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर एंबुलेंस-बाइक की टक्कर एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर एंबुलेंस-बाइक की टक्कर एक की मौत
चित्रकूट
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन व मृतक जितेंद्र कुशवाहा की फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईवे पर अनियंत्रित एंबुलेंस व बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया है। दुर्घटना होते ही एंबुलेंस छोड़ चालक भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग के खोह गांव के पास मंगलवार की देर रात को मुख्यालय के एसडीएम कालोनी निवासी जितेंद्र उर्फ बच्चा कुशवाहा(35) अपने दोस्त सेमरिया चरणदासी निवासी संदीप के साथ बाइक से उसके गांव जा रहा था। जैसे ही बाइक खोह के पास पहुंची तो इलाहाबाद की ओर से आ रही जिला अस्पताल की एंबुलेंस से आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससे दोनाें वाहन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार एंबुलेंस चालक तो भाग निकला लेकिन दोनों बाइक सवार सड़क पर ही पड़े रहे।
सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। उधर घायल संदीप का प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया है। बुधवार को प्रभारी कोतवाल संतशरण ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर अज्ञात एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
खराद मशीन का मिस्त्री था मृतक
चित्रकूट। मृतक जितेंद्र उर्फ बच्चा छह भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था। वह शहर के इलाहाबाद रोड में ही अपनी खराद मशीन का काम करता था। इस घटना के बाद उसकी मां व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नहीं पहने थे हेलमेट
चित्रकूट। इस घटना में कौन बाइक चला रहा था इसकी जानकारी तो अभी नहीं हो पाई है क्योंकि घायल बेसुध अवस्था में था। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिला अस्पताल के डॉ.पीडी चौधरी ने बताया कि मृतक के सिर व सीने में गंभीर चोट आई थी।