फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bihar was taking liquor, arrested five smugglers

बिहार ले जा रहे थे शराब पांच तस्कर गिरफ्तार

Sun, 16 Dec 2018 11:59 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 16 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bihar was taking liquor, arrested five smugglers
-बिहार ले जा रहे थे शराब पांच तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रविवार को एक बोलेरो से 432 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद किया। पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने पांचों पर आबकारी अधिनियम व धोखाघड़ी के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।  
विज्ञापन


एसपी आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार की रात प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद प्रदीप कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक मनीष सिंह, एसएसआई धर्मेंद्र कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर गयासुद्दीन व राकेश कुमार टीम के साथ नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबों व पेट्रोल पंप पर खडे़ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। भुवरिया चौराहे के पास स्थित एक ढाबे के पास ट्रक के आड़ में खड़ी बोलेरो पर संदेह हुआ तो उसमे बैठे सतीश कुमार कलवार निवासी पसनौली थाना महराजगंज जिला सीवान बिहार, मुकेश यादव निवासी पहाड़पुर थाना बड़हरिया जिला सीवान बिहार, संजीव कुमार शिवशंकर यादव निवासी पहाड़पुर थाना बड़हरिया जिला सीवान बिहार, प्रदीप कुमार  निवासी पहाड़पुर थाना बड़हरिया जिला सीवान बिहार और  विद्या यादव निवासी पहाड़पुर थाना बड़हरिया जिला सीवान बिहार को उतार कर गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी की सीट के नीचे नौ गत्तों में 432 शीशी अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब है। इसे गोरखपुर पहुंचाना है, वहां से गाड़ी मालिक रविशंकर उर्फ पिंटू सिंह खुद इस गाड़ी को बिहार ले जाएंगे। बताया कि टीम का सरगना रविशेखर उर्फ पिण्टू सिंह निवासी रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया है। पूछताछ में अभियुक्त सतीश कुमार ने बताया कि उक्त बोलेरो का वास्तविक नंबर दूसरा है। एसपी ने बताया कि पांचों पर आबकारी अधिनियम और जालसाजी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed