फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bekaaboo baik khambhe se takaraee, yuvak kee maut

बेकाबू बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत

Tue, 23 Apr 2019 11:12 PM IST
chitrakoot Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2019 11:12 PM IST
सार

राह चलते बाइक पर लोहे की राड से किया था हमला

विज्ञापन
bekaaboo baik khambhe se takaraee, yuvak kee maut
मृतक आशुतोष। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजापुर (चित्रकूट)। दोस्त के साथ निमंत्रण कर वापस घर जाते समय तीन लोगों के हमले से बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गए। जिससे एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक के पिता ने बताया कि कुछ युवकों की उसके पुत्र से पुरानी लड़ाई थी। इसी का बदला लेने के लिए पहले लोहे की राड से हमला किया गया जिससे बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के बेराउर गांव के मजरा बरगदीपुरवा के पास सोमवार की देर रात को बरद्वारा गांव से निमंत्रण के बाद बाइक से राजापुर निवासी आशुतोष द्विवेदी पुत्र अनंतराम द्विवेदी व संजय चतुर्वेदी पुत्र शिवाकांत चतुर्वेदी घर आ रहे थे। पुरवा के पास पहुंचते ही लोहे की राड व डंडों से लैस तीन लोगों ने चलती हुई बाइक में प्रहार कर दिया। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना पर 100 डायल पुलिस व थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी पहुंचे और आनन फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां घायल आशुतोष की हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज को ले जाते समय आशुतोष ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घायल संजय चतुर्वेदी ने बताया कि तीन साल पहले तुलसी इंटर कालेज में रज्जी सिंह निवासी महुआ गांव से कालेज में सीट में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते रज्जी सिंह, हंसराज सिंह, शक्ति सिंह निवासी कुसेली ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों लोगों के ऊपर जानलेवा हमला किया है। जिसमें आशुतोष की मौत हो गई है। मृतक के पिता अनंतराम द्विवेदी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने मामला पंजीकृत कर हमलावरों की तलाश को टीम गठित की है। घटना के बाद से मृतक की मां सीमा द्विवेदी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बीएससी द्वितीय वर्ष में था और दो भाई में छोटा था और उसकी दो बहनें मधु व सपना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राह चलते बाइक पर लोहे की राड से किया था हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed