फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Before the marriage, the young man gave the life given by the young man before marriage

शादी से पहले युवक ने दी जान 

Thu, 15 Feb 2018 11:55 PM IST
शादी से पहले युवक ने दी जान 
शादी से पहले युवक ने दी जान  Updated Thu, 15 Feb 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Before the marriage, the young man gave the life given by the young man before marriage
-घटनास्थल पर रोती बिलखती शिवनरेश की मां।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

असोहा (उन्नाव)। लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कोड़रा निवासी युवक का शव गुरुवार सुबह उन्नाव के असोहा थानाक्षेत्र के जबरेला गांव में  पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है।
असोहा थानाक्षेत्र के जबरेला गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटकता देखकर प्रधानपति ह्रदयेश तिवारी को सूचना दी। ह्रदयेश ने पुलिस को बताया। सूचना पर थानाध्यक्ष महेशचंद्र और चौकी इंचार्ज अनिल अवस्थी मौके पर पहुंचे। मोहनलालगंज के कोडरा निवासी महेश्वरी ने युवक की पहचान अपने बेटे शिवनरेश (25) के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई गोविंद ने पुलिस को आत्महत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन

इनसेट
11 मार्च को होनी थी शादी 
पिता महेश्वरी ने बताया कि उन्होंने शिवनरेश की शादी रायबरेली में तय कर दी थी। 11 मार्च को शादी होनी थी। परिजन शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। बुधवार रात शिवनरेश की अपने भाइयों से शादी को लेकर कहासुनी हुई थी। इससे गुरुवार सुबह वह घर से चला गया। उसने घर से 6 किलोमीटर दूर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed