फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Beaten up a young man after tampering with girl of delhi in Meerut city

बारिश में युवती से बोला युवक, मेरी छतरी के नीचे आजा, फिर मनचले की जमकर धुनाई और पुलिस को सौंपा

Fri, 26 Jul 2019 07:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Beaten up a young man after tampering with girl of delhi in Meerut city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

यूपी के मेरठ शहर में फिर से एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक युवती बारिश में टीन-शेड के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक ने अश्लील कमेंट करते हुए उसे अपनी छतरी के नीचे आने के लिए कह डाला। बस फिर क्या, युवती ने आरोपी को वहीं दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने भी आरोपी की खूब पिटाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


ये था मामला
बता दें कि राजधानी दिल्ली की रहने वाली एक युवती गुरुवार को अपने किसी परिचित से मेरठ में मिलने आई थी। इसके बाद वह वापस जाने के लिए दिल्ली चुंगी पर खड़ी थी। तभी शहर में बारिश में होने लगी और वह बारिश से बचने के लिए एक दुकान के बाहर टीन-शेड के नीचे खड़ी हो गई। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने युवती पर अश्लील कमेंट किए और कहा कि मेरी छतरी के नीचे आ जा। इस दौरान युवती ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर क्लास ली। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने भी मनचले की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि अभी युवती की तरफ से कोई लिखित में शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर युवती की ओर से शिकायत नहीं मिलती है तो पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी ने कहा कि इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed