फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bahadurgarh: Sisters-in-law were also held responsible for the death of Sansa

Bahadurgarh: सांस की मौत के लिए भी ननदों को जिम्मेदार ठहराया, चार महीने पहले हुई थी बजुर्ग महिला की मौत

Sat, 03 Aug 2024 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 08:50 PM IST
सार

प्रदीप की पत्नी नीलम ने अपनी ननदों और एक ननदोई पर केस दर्ज कराया है। चार महीने पहले बजुर्ग महिला की मौत हुई थी। शिकायतकर्ता के पति ने भी कुछ माह पहले आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन
Bahadurgarh: Sisters-in-law were also held responsible for the death of Sansa
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक महिला ने अपनी सांस की मौत के लिए दो ननदों और एक अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है। महिला ने पुलिस से मामले में दोबारा जांच करने की मांग उठाई है। पुलिस के बड़े अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अब बहादुरगढ़ सेक्टर-6 थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इस केस के तीनों आरोपी शिकायतकर्ता महिला के पति की मौत के मामले में भी आरोपी हैं।

विज्ञापन


करीब चार साल पहले एक बुजुर्ग महिला बिमला देवी की मौत हो गई थी। तब बयान के आधार पर पुलिस ने घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की थी, लेकिन बाद में परिजनों को शंका हुई तो उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की और पुलिस को शिकायत दी। न्याय के लिए मृतका महिला की पुत्रवधु लगातार संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता बहादुरगढ़ निवासी नीलम का कहना है कि जिस दौरान (29 जुलाई 2020) को सास बिमला देवी की मृत्यु हुई थी, तब मेरे पति प्रदीप कुमार दिल्ली में ड्यूटी पर थे, जबकि दोनों ननद घर पर थी। तब एक ननद ने बयान दिया था कि सास ने जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल नीलम, सास की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे कई घंटों तक अस्पताल नहीं ले जाया गया, जबकि मेरी दूसरी ननद नर्सिंग आफिसर है, वो भी वहीं थी। सास को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय वह अपनी ड्यूटी पर चली गई। उन्हें तड़पता छोड़ दिया गया। काफी समय बाद जब अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ननदों ने अपनी ही मां की मौत की सबको झूठी कहानी सुनाई। मेरे पति ने भी उस वक्त ननदों की बातों पर विश्वास कर लिया। इस वजह से मामले में इत्तफाक मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद ननद ने हमें धमकियां देनी शुरू कर दी।

जब उनके झूठ का पता चला तो पति ने अस्पताल से रिकाॅर्ड निकलवाया। पता चला कि सास को ओपीडी या आईपीडी में दाखिल ही नहीं किया गया था। दोनों ननद और अन्य मिलकर सांस पर पैसे और प्रॉपर्टी के लिए दबाव बना रहे थे। मामले में निष्पक्षतापूर्ण कार्रवाई कर सच्चाई सामने लाई जाए। उधर, पुलिस ने दोनों ननदों और अमित नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दरअसल कुछ महीने पहले ही शिकायतकर्ता नीलम के पति प्रदीप कुमार ने भी आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले प्रदीप ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया था। सुसाइड नोट में प्रदीप ने भी अपनी दोनों बहनों व अमित नाम के एक शख्स पर घर, प्रॉपर्टी आदि पर कब्जा करने के आरोप लगाए थे। उन्हीं आरोपियों पर अब प्रदीप की मां की मौत के मामले में भी एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed