{"_id":"59bc29684f1c1bb6688b4ce4","slug":"badmash-looted-the-couple-returning-from-the-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेकर लौट रहे दंपति को बदमाशों ने लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा लेकर लौट रहे दंपति को बदमाशों ने लूटा
बरेली।
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर लौट रहे दंपति को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। सूचना के बाद बिथरीचैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सुराग नहीं जुटा सकी। थाने में लूट की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखी गई है।
भुता के खजुरिया गांव के रहने वाले छत्रपाल की पत्नी पुष्पा की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को छत्रपाल बाइक से अपनी पत्नी को लेकर रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दवा दिलाने के बाद शाम 4.30 बजे दोनों गांव लौट रहे थे। कचौली नहर के पास सफेद रंग की अपाचे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। छत्रपाल की कनपटी पर तमंचा रखकर बदमाशों ने तीन हजार रुपये, सोने की चेन और पाजेब लूट लीं। सीओ तृतीय नीति द्विवेदी ने बिथरीचैनपुर पुलिस को सर्च अभियान चलाकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए कहा। इसके बाद बाइकों की चेकिंग की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।