फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Avoid cuts of these

सर्दियों में इन मौत के कटों से बचकर चलिए

Tue, 21 Nov 2017 02:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 21 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Avoid cuts of these
divider
सर्दी और कोहरे का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन शहर से गुजरने वाले हाईवे और तमाम सड़कों पर ऐसे तीखे कट यूं ही छोड़ दिए गए हैं जो अक्सर जानलेवा साबित होते रहे हैं। इन सड़कों पर गुजरने वालों को अलर्ट करने के लिए इन कट पर न तो कोई संकेतक लगाया गया है, न रिफ्लेक्टर। यही हाल डिवाइडरों का भी है। जरा सी चूक होने पर यह कट जान ले सकते हैं। खासतौर पर अगर आपको बड़ा बाईपास होते हुए दिल्ली जाना है या उधर से लखनऊ की तरफ जा रहे हैं तो काफी संभलकर चलिए। ये मौत के कट आपके लिए तो खतरा हैं ही, जरा सी चूक सड़क पार करने वाले किसी व्यक्ति की भी जान ले सकती है। साढ़े चार महीने पहले बड़ा बाईपास तिराहे पर हादसे में 25 बस यात्रियों की जान जाने के बाद भी न राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और न ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने यहां सुरक्षा उपाय किए जाने की सुधि ली। प्रस्तुत है इन खतरनाक कटों पर अमर उजाला की टीम की यह लाइव रिपोर्ट की।
विज्ञापन


बड़ा बाईपास
परसाखेड़ा के जीरो प्वाइंट कट से गुजरने वाले तमाम दुश्वारियां झेलते हैं। यहां रामपुर की तरफ से वाहनों को शहर में आना हो तो लखनऊ की ओर से तेज गति से आने वाले वाहन चालकों के कन्फ्यूज होने का सिलसिला दिनभर चलता रहता है। एनएचएआई ने इस तिराहे को दुघर्टना संभावित इलाका भी घोषित कर रखा है। यहां से रजऊ पुलिस चौैकी की तरफ चलें तो ट्यूलिया गांव को जाने वाले रास्ते के कट पर भी रिफ्लेक्टर नहीं लगा है। महेशपुर ठाकुरान गांव को जाने वाले रास्ते पर आसपास के ग्रामीणोें ने खुद ही कट की व्यवस्था कर रखी है। वह डिवाइडर पर ही बाइकें चढ़ाकर हाईवे पार कर लेते हैं। बिबियापुर और अटा कायस्थान गांव को जाने वाले रास्ते के कट से ग्रामीण बिना कोई संकेत दिए अपनी मर्जी से निकलते हैं। कई बार पशुओं के सड़क पर अचानक आने से भी हादसे का खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर रोड
शहामतगंज चौैराहे से ही इस रोड पर खतरे शुरू हो जाते हैं। सब्जी मंडी के नजदीक पहले कट के पास दोनों तरफ ऑटो खड़े रहने की वजह से बाइक सवारों का निकलना मुश्किल है। खुर्रम गौंटिया से मालियों की पुलिया की तरफ आने वाले वाहनों से तिराहे पर चौबीसों घंटे खतरा बना रहता है। यहां अचानक शाहजहांपुर की तरफ से वाहन आने पर सबसे ज्यादा खतरा है। कोई संकेतक भी ट्रैफिक पुलिस या नगर निगम ने नहीं लगाया है। यहीं हाल मालियों की पुलिया से बियावानी कोठी की तरफ जाने वाले रोड का है। इस रोड पर भी संकेतक नहीं लगे हैं। रोड पर व्हाइट लाइन भी नहीं डाली गई है। सेटेलाइट बस अड्डे से आगे बड़ा बाईपास तिराहे के कटों पर तो खतरे ही खतरे हैं। तिराहे का डिजाइन बदलने पर भी इस मोड़ पर वाहन चालक खौफजदा रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
रामपुर रोड
गांधी उद्यान से परसाखेड़ा तक रामपुर रोड के कई कटों पर जान जाने के खतरे हैं। गंगाचरण के सामने पहला कट ही बेहद खतरनाक है। रात में किसी भी तरह से वाहन तेज गति से आ जाए तो कोहरे में कुछ नजर नहीं आएगा और कट से गुजरने वाले की जान जा सकती है। इसके आगे आईओसी के पंप के पास वाले कट से भी वाहन चालक अचानक आउट साइड आ जाते हैं। चौकी चौराहेे पर कैलीफोनिया कॉम्पलैैक्स के सामने वाले कट पर भी वाहनों के भिड़ने की संभावना रहती है। चौपुला रोटरी पर तो जरा सी चूक होने पर हमारे सामने ही एक बाइक सवार की जान जाने से बच गई। सिटी रेलवे स्टेशन के सामने वाले कट से निकलने वाले वाहन भी रामपुर की तरफ से आने वाली कार से टकराने से बच गया। इससे भी अधिक खतरा सिटी श्मशान भूमि क्रासिंग के सामने वाले कट का है। किला पुल के पार से लेकर मिनी बाईपास रोड तक कई कटों से दिन भर वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं।   

पीलीभीत बाईपास
सेटेलाइट मोड़ से पीलीभीत रोड पर चलते ही खतरों के कट शुरू हो जाते हैं। पहला कट आजाद नगर के सामने ही है। यहां से दिनभर वाहनों के रोड क्रास करने की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। पूर्व विधायक विजय पाल सिंह के पेट्रोल पंप के सामने वाला कट भी जानलेवा है। भरतौल रोड, फाईक इन्क्लेव, पवन विहार, बीसलपुर रोड, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रोड, आशीष रॉयल पार्क के सामने वाले कट से दिन भर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। बजरंग ढाबे के सामने संजयनगर की तरफ जाने वाले रास्ते के कट पर भी रोजाना छुटपुट हादसे हो रहे हैं। 100 फुटा रोड मोड़ भी दुघर्टना संभावित इलाका है। सर्दी का मौसम आ गया है, लेकिन अभी तक इस रोड पर रिफ्लेक्टर कहीं नहीं लगवाए गए हैं। 

 
बीसलपुर रोड
पीलीभीत बाईपास से बीसलपुर जाने वाले रोड पर बड़ा बाईपास को सबसे अधिक वाहन क्रास करते हैं। इस चौराहे पर दिन भर हादसे की संभावना बनी रहती है। बीसलपुर की तरह से आने वाले वाहन चालकों को बड़ा बाईपास से गुजरने वाले वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता है। जरा सी चूक होने पर यहां हादसा हो जाता है। कोहरे के दिनों में तो हाल बहुत बुरा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed