फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Attempt to rob a couple at the tip of the stairs on the highway

दिनदहाड़े हाइवे पर तमंचे की नोक पर दंपति को लूटने का प्रयास

Sun, 29 Jul 2018 11:28 PM IST
दिनदहाड़े हाइवे पर तमंचे की नोक पर दंपति को लूटने का प्रयास
दिनदहाड़े हाइवे पर तमंचे की नोक पर दंपति को लूटने का प्रयास Updated Sun, 29 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob a couple at the tip of the stairs on the highway
- कोतवाली में घटना की जानकारी देता दंपति कमलेश व बिट्टन। - फोटो : amarujala
चित्रकूट। हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने तमंचे की नोक पर दंपति को लूटने का प्रयास किया। आरोपी दंपति की बाइक ही ले जाने का प्रयास कर रहे थे तभी आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग निकले। सूचना मिलते ही शिवरामपुर व सीतापुर पुलिस टीम ने मिलकर तीनों आरोपियों को बाइक समेत दबोच लिया। इनके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। तीनों आरोपी बांदा जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन

  बांदा जिले के बदौसा थानाक्षेत्र पौहार निवासी कमलेश पुत्र जयकरन ने बताया कि वह बाइक से अपनी पत्नी बिट्टन को लेकर निमंत्रण पर भैसौंधा गांव आया था। रविवार को वह पत्नी के साथ कर्वी मुख्यालय जा रहा था। खुटहा गांव के मोड़ के पास मौजूद एक बाइक में सवार तीन युवक अचानक सड़क पर आए और तमंचा दिखाकर बाइक रुकवाई। इसके बाद जबरन बाइक छीनने का प्रयास किया। बदमाशों का विरोध कर कमलेश ने बाइक की चाभी निकाल कर सड़क पार फेंक दी। यह देखकर आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचाव कर रही पत्नी को भी पीटने लगे। तभी आसपास के कुछ लोग वहां पहुंच गए तो भीड़ देख आरोपी अपनी बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

 स्थानीय लोगाें ने यूपी 100 व शिवरामपुर पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही सीतापुर चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद को भी एलर्ट किया गया। दोनों चौकी की पुलिस टीम ने खोजबीन कर आरोपी चमरौटी चौराहा निवासी अजय उर्फ तीरथ पुत्र राजा, बंगाली टोला निवासी दीनबंधु पुत्र राजेंद्र व आजाद नगर निवासी सिराज सिद्दीकी पुत्र अस्तफाक हुसैन को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ रानीपुर भट्ट के पास बाइक समेत दबोच लिया। तीनों बांदा के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति नहीं बाइक लूटने की योजना
चित्रकूट। दिनदहाड़े हाइवे पर इस दुस्साहिक घटना के प्रयास के पीछे आरोपियों की मंशा सिर्फ बाइक लूटने की थी। जिससे संभावना है कि चोरी की बाइक ले जाकर यह आरोपी अन्य स्थान पर बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। पीड़ित कमलेश ने बताया कि आरोपी बदमाश किस्म के ही लगते हैं। शुरू से ही वह सिर्फ बाइक देने की बात कर रहे थे। मना कर चाभी फेंकने पर उनके साथ मारपीट की गई। उनकी कोई सामग्री या नगदी की लूट नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed