{"_id":"5c967e8bbdec2214530f9fbf","slug":"attack-on-police-team-n-mominabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
Sun, 24 Mar 2019 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घर में जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। सिपाहियों के साथ मारपीट की। पुलिसकर्मी किसी तरह बचकर भाग निकले। इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। इनमें तीन नामजदों को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में सिपाही नरेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि वह कोतवाली शहर पर चलने वाली कोबरा टू में तैनात है। उसको शुक्रवार रात सूचना मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनाबाद में कुछ लोग जुआ खेल हंगामा कर रहे है। इस पर वह सिपाही सतनाम के साथ तत्काल मोमिनाबाद पहुंचा। वहां दिलशाद पुत्र इंकलाब के घर बहुत से लोग इकट्ठा थे और शोर शराबा हो रहा था। घर में हंगामा होने पर पुलिस कर्मियों ने समझाया तो वहां पर मौजूद शाहबाज पुत्र इरशाद हुसैन व शाहनवाज पुत्र इरशाद हुसैन निवासी मोमीनाबाद व 4-5 अन्य लोग उसके साथ अभद्रता करने लगे। उनके साथ मारपीट की। किसी प्रकार वह लोग वहां से बचकर निकले और कोतवाली पहुंचे। सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद शाहबाज, शहनबाज और दिलशाद व पांच अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हमला करने वाले नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन