फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Attack on Darga at Etawah prison gate attacked by accused

इटावा जेल के गेट पर दरोगा पर आरोपी ने किया हमला

Wed, 11 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Attack on Darga at Etawah prison gate attacked by accused
up police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर हमले की आए दिन हो रही घटनाओं में सोमवार को जिला जेल के गेट पर हुई दुस्साहसिक वारदात भी जुड़ गई। बिधूना से लाए गए शांतिभंग के आरोपी ने दरोगा पर हमला कर दिया और वारंट आदि कागजात छीनकर फाड़ दिए। दरोगा ने इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। देर शाम आरोपी को जेल में दाखिल करा दिया गया है।   
विज्ञापन


आरोपी देवेंद्र सिंह पुत्र लायक सिंह बिधूना (औरैया) के आदर्श नगर मोहल्ले का निवासी है। उसको बिधूना की ही पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे बिधूना थाने में तैनात दरोगा गिरीश चंद्र ने सोमवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। अदालत ने देवेंद्र को जमानत न देकर जेल भेजने का आदेश दिया। दरोगा गिरीश चंद्र उसको जेल में दाखिल कराने को इटावा लेकर आए। लेकिन यहां पहुंचते ही आरोपी देवेंद्र ने दरोगा पर हमला कर दिया। उसने दरोगा को मारापीटा और वारंट व अन्य कागजात छीनकर फाड़ दिए। दरोगा ने किसी तरह सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वहां से आई पुलिस ने देवेंद्र को काबू किया। सिविल लाइन थाने के एसएसआई सतीश राठौर के मुताबिक आरोपी देवेंद्र के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। देर शाम उसको जेल में दाखिल कराया गया। दो दिन में लगातार यह तीसरी घटना है, जब दरोगा पर हमला किया गया। मालूम हो कि इससे पहले रविवार शाम को औरैया में ही शहर में गश्त पर निकले दरोगा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। बाइक सवार युवकों ने दरोगा को पीटने के दौरान वर्दी फाड़ दी और रिवाल्वर छीनने की कोशिश भी की थी। इसके बाद कन्नौज में सड़क दुर्घटना के एक मामले में नोटिस तामील कराने गए दरोगा की घेरकर पिटाई कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed