फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Atleast 11 pilgrims crushed to death in Tanakpur

बरेली के श्रद्धालुओं पर काल बनकर दौड़ा डंपर, 11 की मौत

Sat, 19 May 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 19 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Atleast 11 pilgrims crushed to death in Tanakpur
kin of death
बरेली के नवाबगंज के बुखारपुर गांव से मां पूर्णागिरि के डोले के साथ पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। शुक्रवार तड़के हाईवे पर टनकपुर-बनबसा के बीच विचई गांव के पास हुए इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

भीषण हादसे में 19 श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें नौ की हालत गंभीर है। हादसे के बाद भागे डंपर चालक सितारगंज निवासी नरेंद्र सिंह को पुलिस ने दोपहर बाद झनकट के पास गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र ही डंपर का मालिक भी है। हादसे के वक्त वही वाहन चला रहा था।
विज्ञापन

नवाबगंज के बुखारपुर गांव से 16 मई को इलाके के करीब 240 श्रद्धालुओं की टोली मां पूर्णागिरि के डोले के साथ पैदल यात्रा पर निकली थी। बृहस्पतिवार रात चकरपुर शिव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद वे करीब 2:10 बजे आगे बढे़। मां के जयकारों के साथ बनबसा पार होने के बाद सैनिक छावनी से कुछ दूर पर हाईवे पर विचई गांव के पास जत्था पहुंचा था कि पीछे से आया तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं को कुचलते हुए 200 मीटर तक चला गया। दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और मां के डोले के साथ आगे बढ़ते श्रद्धालुओं पर डंपर चढ़ते ही कोहराम मच गया। देखते ही देखते सड़क पर लाशें और कटे अंग बिखर गए। डंपर के टायर में फंसे श्रद्धालुओं को बमुश्किल निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की चीखपुकार सुनते ही पास स्थित सैनिक छावनी के जवान मौके पर दौड़े। राहत कार्य में जुटे जवानों ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। तुरंत घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच एक साथ दर्जनों घायलों के पहुंचने से सरकारी अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अव्यवस्था के बीच दो घायलों ने दम तोड़ दिया। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले अपने गांव में फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव से लोग अपने वाहनों से टनकपुर पहुंचे।
सूचना पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल और विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद वाहन की व्यवस्था कर शव गांव भिजवाए गए, जबकि जत्थे में शामिल अन्य श्रद्धालुओं को रोडवेज की बस से भिजवाया गया।


सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये देने का एलान
लखनऊ । टनकपुर में शुक्रवार को हुए हादसे में बरेली के श्रद्धालुओं की मौत पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उधर चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी के निर्देश पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने मां पूर्णागिरि मेला मद से मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार, गंभीर घायलों को 25-25 हजार एवं मामूली रूप से घायलों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

हादसे में मरने वालों के नाम 
1-वीर सिंह (18) पुत्र अंगन लाल, निवासी उल्लहतापुर बहेड़ी, बरेली।
2-सोनू (16) पुत्र माखन लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज, बरेली।
3-विशाल (17) पुत्र यशवंत सिंह, निवासी सहलपुर, हाफिजगंज बरेली।
4-राजकुमार (16) पुत्र नन्हे सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
5-दीनदयाल (35) पुत्र पोथी राम, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
6-माखन लाल (35) पुत्र गेंदन लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
7-केसर सिंह (14) पुत्र खूबकरन, निवासी बिहारीपुर बहेड़ी, बरेली।
8-रामस्वरूप (45) पुत्र नत्थू, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
9-सोहन लाल (40) पुत्र नत्थू लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
10-बाबू (12) पुत्र माखन लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
11-कमल (25) पुत्र उदय सिंह, निवासी बुखारपुर नवाबगंज बरेली।
(इसमें घायल बाबू ने हल्द्वानी ले जाते समय और कमल ने पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा)
-
गंभीर रूप से घायल
1-गुड्डू (24) पुत्र ननकी सिंह
2-वीरेंद्र सिंह (28) पुत्र उत्तम सिंह
3-कुंदन सिंह (30) पुत्र लोचन सिंह
4-वीरपाल (25) पुत्र मीही लाल
5-तीरथ सिंह (44) पुत्र लोचन सिंह
6-इंद्रजीत (32) पुत्र जगन लाल
7-विजेंद्र सिंह (27) पुत्र करन सिंह
8-राजपाल (20) पुत्र नंदराम
9-सोमपाल सिंह (20) पुत्र तीरथ सिंह
(सभी निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली)

सामान्य घायल
1-मोती सिंह (16) पुत्र मुंशी लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
2-हरपाल (30) पुत्र बेगलाज, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
3-रोहताश (20) पुत्र लाल सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
4-तीरथ सिंह (20) पुत्र दोधराज, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
5-निरंजन (45) पुत्र पवन लाल, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
6-राजाबाबू (18) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी खजनिया, नवाबगंज बरेली।
7-तेज सिंह (32) पुत्र करन सिंह, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
8-जगदीश (52) पुत्र रलन लाल, निवासी सतुईया कलां, नवाबगंज बरेली।
9-हुलास राय (26) पुत्र निरंजन राय, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
10-लखन सिंह (58) पुत्र गरी राम, निवासी बुखारपुर, नवाबगंज बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed