फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   accident, death, narnaul, police

सड़क हादसे में एक की मौत

Fri, 04 Mar 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 04 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी-महेंद्रगढ़ हाइवे पर शुक्रवार दोपहर बाद बाइक और कार की भिड़ंत में एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव खुडाना के सुशील पुत्र धर्मपाल (22), जगदीप पुत्र महबीर (20) तथा विनोद पुत्र दयानंद बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ से अपने गांव खुडाना जा रहे थे। महेंद्रगढ़ से दो किलोमीटर आगे चरखीदादरी रोड़ पर सिसोठ की बणी के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उनको प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जगदीप ने रोहतक जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि बाइक पूर्ण रूप से क्षति ग्रस्त हो गई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed