{"_id":"5bc23a40bdec226939027713","slug":"ablution-of-the-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के अभद्रता करने पर भाजपाइयों ने चौकी घेरी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के अभद्रता करने पर भाजपाइयों ने चौकी घेरी, हंगामा

Updated Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
चौकी में इंचार्ज से नोकझोंक करते भाजपा नेता।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस चौकी पर खाना खाने के रुपये मांगने गए पूर्व सभासद के पुत्र भाजपा नगर उपाध्यक्ष के साथ सिपाही ने अभद्रता कर दी। विवाद होने पर भाजपा नेताओं ने कर्नलगंज चौकी का घेराव कर हंगामा किया। फतेहगढ़ कोतवाल पुलिस ने भाजपा नेताओं को समझाकर शांत किया। भाजपा नेता ने सिपाही और उसके एक साथी के खिलाफ तहरीर दी। उधर, सिपाही ने भी तहरीर दी है।
भोलेपुर कर्नलगंज चौकी के नजदीक पूर्व सभासद व भाजपा नेता राकेश कटियार का होटल है। कर्नलगंज चौकी पर एक सिपाही करीब डेढ़ साल से तैनात है। वह होटल पर अक्सर खाना खाता है। उस पर करीब तीन हजार रुपये उधार हो गए। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे होटल मालिक का पुत्र सौरभ कटियार चौकी पर सिपाही से उधारी के तीन हजार रुपये मांगने गया। सिपाही ने रुपये देने से मना कर दिया और गाली देने लगे। विरोध पर सिपाही और उसके साथी ने सौरभ से अभद्रता कर दी। सौरभ ने इसकी जानकारी भाई भाजपा नगर उपाध्यक्ष गौरव कटियार को दी। वह भाजपा नेताओं के साथ कर्नलगंज चौकी पहुंचे और सिपाही से पूछा तो विवाद हो गया।
तभी भाजपा नगर अध्यक्ष रामवीर व बढ़पुर मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे समर्थकों के साथ चौकी पर पहुंचे। उन्होंने कर्नलगंज चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी से शिकायत की। उनके अनसुनी करने पर भाजपा नेताओं ने चौकी को घेर कर हंगामा किया। चौकी प्रभारी से भाजपा नेताओं की नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाल झांझन लाल और क्यूआरटी मौके पर पहुंची। कोतवाल ने भाजपा नेताओं को समझाकर शांत किया और जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
भाजपा नगर उपाध्यक्ष गौरव कटियार के भाई सौरभ कटियार ने सिपाही और भोलेपुर निवासी एक अन्य युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसमें सिपाही पर रुपये मांगने पर गाली देने और धमकी देने का आरोप लगाया है। कर्नलगंज चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि भोलेपुर निवासी प्रियंका यादव ने मोहल्ले के एक युवक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। महिला के भाई रिंकू यादव उर्फ आशीष को पूछताछ के लिए बुलाया था। उसी दौरान सौरभ कटियार आए और रिंकू उर्फ आशीष से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने हाईप्रोफाइल ड्रामा किया। कोतवाल झांझन लाल ने सिपाही ने सौरभ कटियार और सौरभ ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों की जांच हो रही है।