फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a worker of electricity department was suspended in fraud case

ऊर्जा निगम का लिपिक आठ लाख के गबन में निलंबित

Tue, 11 Sep 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर Updated Tue, 11 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
a worker of electricity department was suspended in fraud case
100 का नोट
 ऊर्जा निगम के एक लिपिक ने उपभोक्ताओं के बिजली बिल के आठ लाख रुपये गबन कर लिए।डीजीएम ने लिपिक को निलंबित कर दिया है । एसडीओ ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी है। ग्राम भगवंतपुर स्थित बिजलीघर में बने बिल काउंटर में कार्यालय सहायक तृतीय के रूप में नितिन वर्मा निवासी काशीपुर की तैनाती थी। आरोप है कि अगस्त में जमा कराए गए बिजली बिल के करीब आठ लाख दस हजार 73 रुपये उसने हड़प लिया। अभिलेखों में मिलान के दौरान घपला पकड़ में आने पर बिजली अधिकारियों ने नितिन से रकम के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। गबन की जानकारी डीजीएम राजकुमार सिंह को मिली तो उन्होंने नितिन को निलंबित कर उसके खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। ईई के निर्देश पर एसडीओ पंकज कुमार ने नितिन कुमार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाली सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, डीजीएम ने बताया कि कार्यालय सहायक की ओर से किए गए गबन की जांच सहायक लेखाधिकारी दीवानी राम को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed