फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A dead body found burning in straw at Kaithal of Haryana

हरियाणा : पराली से मिला जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

Fri, 05 Mar 2021 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
A dead body found burning in straw at Kaithal of Haryana
कैथल में पराली में शव मिलने के मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के कैथल के गांव क्योड़क के पास हांसी बुटाना लिंक नहर पर एक व्यक्ति का पराली में जला हुआ शव मिला है। शव आधे से ज्यादा जल चुका है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हांसी बुटाना लिंक नहर पर अंबाला रोड के निकट क्योड़क की हद में किसानों ने पराली में एक जला हुआ शव दिखा। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



घटनास्थल पर अधजली हालत में शव दिख रहा है जिसकी एक टांग पूरी तरह से जल चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करके शव को जलाते हुए सुबूत मिटाने का प्रयास किया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के पूरे एरिया की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुलवंत सहित सीआईए 1 व 2 की टीमें और क्योड़क पुलिस चौकी प्रभारी के अलावा पुलिस बल मौके पर है। डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि हत्या करके शव को यहां जलाया गया है। अभी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed