फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   चाचा-भतीजे पर बाइक सवार तीन लोगों ने झोंका फायर

चाचा-भतीजे पर बाइक सवार तीन लोगों ने झोंका फायर

Fri, 19 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर में संभल से घर लौट रहे चाचा-भतीजे पर बाइक सवार तीन लोगों ने फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए। फायर की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण आ गए। जब तक आरोपी भाग चुके थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम साढ़े आठ बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव हिसामपुर निवासी अनीस और उनके चाचा आबिद को बाइक सवार तीन लोगों ने फायर झोंक दिया जिसमें वह दोनों चाचा-भतीजा बाल बाल बच गए। आरोपी फायर कर संभल की ओर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ संभल गया था। गांव लौटते समय गांव रहमापुर के नजदीक नहर की पुलिया पर बाइक सवार तीन लोग आए। जिसमें से एक ने फायर कर दिया। जिसमें वह दोनों बच गए। पीड़ित ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है। घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed