फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   हसनपुर थाना प्रभारी को पुलिस कप्तान ने किया लाइन हाजिर

हसनपुर थाना प्रभारी को पुलिस कप्तान ने किया लाइन हाजिर

Fri, 06 Jul 2018 07:44 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन


हसनपुर। हसनपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार को जिला पुलिस कप्तान द्वारा लाइन हाजिर किया गया है। थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का मामला शहर में चर्चा का विषय बना गया। एक तरफ जहां पुलिस कप्तान थाना प्रभारी को लाइन हाजिर विभागीय कारण बता रहे हैं, वहीं हसनपुर शहर में चर्चा है कि थाना प्रभारी द्वारा बुधवार की रात को थाने के बाहर हवाई फायर कर दिया था, उसके चलते लाइन हाजिर किया गया है।
हसनपुर शहर में चर्चा है कि बुधवार की रात करीब 10 बजे बाजार में अचानक गोली चली। गोली की आवाज सुनकर एक बार तो शहर में सन्नाटा छा गया तथा लोगों ने सोचा कि फिर किसी बदमाश ने गोलियां चला दी हैं। थोड़ी देर बाद जब लोग गोली चलने की शिकायत देने के लिए थाने जाने लगे तो देखा थाना प्रभारी हाथ में बंदूक लिए थाने के बाहर खड़े हैं। लोगों का यहां तक आरोप है कि थाना प्रभारी नशे में थे तथा गोली उन्होंने ही चलाई थी। थाना प्रभारी को इस हालत में देख लोग वापिस लौट गए तथा मामले की शिकायत डीएसपी व पुलिस कप्तान से कर दी। लोगों में चर्चा है कि शिकायत के आधार पर ही पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने थाना प्रभारी आनंद कुमार को लाइन हाजिर करने की तो पुष्टी की है, लेकिन गोली चलाने के मामले में लाइन हाजिर करने की बात से इंकार किया है। पुलिस कप्तान का कहना है कि लाइन हाजिर विभागीय कमियों के चलते किया गया है न कि गोली चलाने के कारण। उन्होंने कहा कि गोली चलाने की बात उनकी जानकारी में नहीं है, वे मामले की जांच कराएंगे, यदि गोली चलाने की बात सही है तो थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed