{"_id":"5b420d384f1c1b93288b5218","slug":"71531055416-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्टवांटेड अजय गुर्जर ने अस्पताल चेयरमैन से मांगी 1 करोड़ की फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोस्टवांटेड अजय गुर्जर ने अस्पताल चेयरमैन से मांगी 1 करोड़ की फिरौती
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोस्टवांटेड अजय गुर्जर ने अस्पताल चेयरमैन से मांगी 1 करोड़ की फिरौती
-अज्ञात शख्स के हाथों अस्पताल में मिठाई के डिब्बे में पर्ची भिजवाकर की मांग
-पूर्व में भी फिरौती मांगने व गोलियां चलाकर दहशत फैलाने के हो चुके हैं मुकदमे दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पुलिस के लिए पिछले काफी समय से सिरदर्द बने 50 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड अजय गुर्जर ने रविवार को जिले के चर्चित गुरुनानक अस्पताल के चेयरमैन डा. अनूप सिंह से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांग पलवल में सनसनी फैला दी है। फिरौती मांगे जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। जिसके बाद पुलिस कप्तान स्वयं अस्पताल पहुंचे और पीड़ित चेयरमैन को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फिलहाल कुछ भी खुलकर बताने को तैयार नहीं है। गुर्जर पर हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश में भी केस दर्ज हैं।
रविवार सुबह करीब 10 बजे गुरुनानक अस्पताल के किसी कर्मचारी को एक व्यक्ति ने मिठाई का डिब्बा दिया और उसे चेयरमैन डा. अनूप सिंह को देने को कहा। पीड़ित चेयरमैन ने डिब्बा खोला, जिसमें एक पर्ची मिली। पर्ची के जरिये करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पर्ची में फिरौती पहुंचाने की जगह का भी जिक्र किया गया है। फिरौती मांगने वाले ने अपना नाम अजय गुर्जर बताया है। अस्पताल चेयरमैन ने तुरंत इसकी जानकारी जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम को दी। वह सीधे अस्पताल पहुंचे तथा बाद में कैंप थाना पुलिस व सीआईए टीम भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने उक्त पर्ची कब्जे में ले ली है और कैंप थाने में मोस्ट वांटेड अजय गुर्जर के खिलाफ फिरौती मांगने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खंगाली जा रही है सीसीटीवी फुटेज
अस्पताल में मिठाई का डिब्बा देने आए शख्स की शिनाख्त के लिए पुलिस अस्पताल के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। उस कर्मचारी से भी पूछताछ की गई है, जिसे गुमनाम शख्स डिब्बा देकर गया था। अभी तक उस कर्मचारी का नाम भी गुप्ता रखा गया है। डा. अनूप सिंह को भी इस बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना किया गया है।
विज्ञापन
यह है अजय गुर्जर
अजय गुर्जर (30) तूमसरा गांव का रहने वाला है। अजय विवाहित है। उसके खिलाफ कई पुलिस थानों में डकैती व फिरौती मांगने के मुकदमे दर्ज हैं। उस पर जिला पलवल में पूर्व पार्षद चंदीराम गुप्ता व फाइनेंस का काम करने वाले डा. प्रह्वलाद, व्यापारी अनिल सिंगला व होडल के व्यापारी राधेश्याम कालड़ा से भी फिरौती मांगने का आरोप है। इनके अलावा तूमसरा स्थित हवेली रेस्तरां में भी कई बार गोलियां चलाकर दहशत फैलाने व फिरौती मांगने के आरोप हैं। साथ ही पलवल के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अजय गुर्जर की धमकियों के चलते पूर्व पार्षद चंदीराम गुप्ता, डा. प्रह्वलाद व अनिल सिंगला को सुरक्षा उपलब्ध करवाई हुई है। बताया गया कि जिला पुलिस के पास आज तक अजय गुर्जर का कोई भी स्पष्ट फोटो नहीं है। जिस कारण पुलिस उसको आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
------------
जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि अनूप सिंह से फिरौती मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस टीमों को जांच के लिए लगा दिया गया है। प्रयास है कि जल्द गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया जाए।