{"_id":"5beb27e0bdec22697652b7f0","slug":"51542137824-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों की तलाश में दिल्ली पुलिस का संभल में छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरों की तलाश में दिल्ली पुलिस का संभल में छापा
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। वाहन चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक को लेकर दिल्ली के गीता कालोनी थाने की पुलिस मंगलवार को दोपहर संभल पहुंची। संभल के कई मोहल्लों में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गईं दो स्कूटी और एक बाइक को बरामद किया है। पुलिस को अब एक वाहन चोर की तलाश है जो उनके केस में वांछित है। पुलिस उसके लिए दबिश का क्रम जारी किए है। दिल्ली की गीता कालोनी थाने से आई पुलिस टीम का नेतृत्व एएसआई नरेश कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में पकड़े गए युवक अजय की निशानदेही पर संभल में छापेमारी की। पुलिस टीम ने शाम तक तीन दुपहिया बरामद कर लिए। यह भी बता चला कि दिल्ली में वाहन चोरी के बाद संभल और बुलंदशहर में बेचे जा रहे थे। संभलमें एक चार पहिया वाहन और बरामद हो सकता है। इसके लिए पुलिस रुकी हुई है। चोरों की तलाश में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं संभल की पुलिस से जब छापे के बारे में पूछा गया तो कोतवाली प्रभारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है। वह इस बारे में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन