{"_id":"5b3f792b4f1c1b92468b4e90","slug":"51530886443-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के हवलदार पर चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस के हवलदार पर चलाई गोलियां
Updated Fri, 06 Jul 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के हवलदार चली गोलियां
पलवल। बृहस्पतिवार की देर रात दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक हवलदार को अज्ञात ने गोली मारकर घायल कर दिया। रात को अस्पताल में घायल हवलदार द्वारा हरियाणा पुलिस कर्मचारी पर गोली मारने का आरोप लगाया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह उसने बयान बदल दिए। पुलिस ने अब उसके बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
घायल हवलदार ने बृहस्पतिवार की देर रात पत्रकारों को दिए अपने बयान में आरोप लगाया था कि उस पर गोलियां हरियाणा पुलिस के कर्मचारी द्वारा चलाई गई है। उपचाराधीन घायल दिल्ली पुलिस में कार्यरत हवलदार नरेंद्र ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित इसलामपुर का रहने वाला है तथा दिल्ली पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत है तथा फिलहाल प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात है। उसने बताया कि वह 15 दिनों की छुट्टी पर आया हुआ है तथा यहां गांव किशोरपुर में स्थित अपनी जमीन देखने आया था। लौटने के वक्त उसे काफी रात हो गई तथा वह गांव धतीर के सरपंच सोहन लाल, गोपाल, टहरकी गांव का सरपंच कर्मचंद व हरबंश के साथ जब अपनी गाड़ी में लौट रहा था तभी उसकी गाड़ी पर किसी ने फायर किया, जिससे गोली उसके हाथ में जा लगी। रात को हवलदार ने हरियाणा पुलिस में कार्यरत पुलिस कर्मचारी पर गोली चलाने का आरोप लगाया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह पुलिस द्वारा जो मुुकदमा दर्ज किया गया है, उसमें घायल नरेंद्र के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
धतीर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपचंद ने बताया कि पीड़ित ने अपने बयानों में कहा है कि उसे किसी अज्ञात ने गोली मारी है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।