{"_id":"5c704417bdec2211df41404a","slug":"191550861335-bulandshehr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नलकूपों से मोटर खोल कर ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात नलकूपों से मोटर खोल कर ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेत में लगे सात नलकूपों के मोटर खोल ले गए बदमाश
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के गांव ईशनपुर में बदमाश सात नलकूपों से मोटर खोलकर ले गए। सुबह जब किसानों ने खेतों पर जाकर देखा तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। क्षेत्र हो रही लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान किसानों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीड़ित किसानों की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
अरनिया क्षेत्र के गांव ईशनपुर में किसान राजकुमार, उदयवीर, योगेंद्र, मुकेश, किशनपाल, महेश और अमरपाल के खेतों में नलकूप लगे थे। बृहस्पतिवार रात गांव में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने नलकूपों का ताला तोड़कर मोटर चोरी कर लिया। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो मोटर चोरी देख उनके होश उड़ गए। घटना से नाराज किसानों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चोरों को पकड़ने की मांग की। किसानों ने कहा कि आए दिन मोटर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। ब्यूरो