{"_id":"5d092bd98ebc3e6908401b1f","slug":"15608821249-khurja-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी के छात्र को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एलएलबी के छात्र को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएलबी के छात्र को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र में छात्र को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवलोक निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता का बेटा सुमित अलीगढ़ से एलएलबी की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा था। हाइवे पर पहावटी चेकपोस्ट के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गोली मारी थी और मौके से भाग गए थे। सूचना पर अरनिया थाना पुलिस ने घायल सुमित को कैलाश अस्पताल में भर्ती करा दिया था। घायल छात्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए अलीगढ़ जनपद के गभाना थाना क्षेत्र में हाइवे पर बने टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी। ताकि उनका पता लगाया जा सके। अरनिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घायल सुमित की हालत गंभीर बनी हुई है।