फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ट्रक में घुसा मैक्स, एक की मौत, एक घायल

ट्रक में घुसा मैक्स, एक की मौत, एक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में घुसा मैक्स, एक की मौत
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव पहावटी के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे घुस गया। हादसे में मैक्स वाहन सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार सुबह मेरठ जनपद के टीपीनगर स्थित मोहल्ला कोलाबर्ड निवासी अशोक (35) और अमित मैक्स वाहन से जनरेटर लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। अरनिया थाना क्षेत्र में हाइवे-91 पर पहावटी गांव के पास पहुंचने पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा। हादसे में मैक्स वाहन सवार अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना को देख मौके की तरफ लोग दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद मैक्स और ट्रक के चालक मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक अब तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed